Ludhiana: सिर्फ 8 मिनट में दिया वारदात को अंजाम, इलाके में खौफ... पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड

Edited By Kamini,Updated: 10 Apr, 2026 03:19 PM

theft incident in ludhiana

पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है, बावजूद इसके पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

लुधियाना (गणेश/सचिन): लुधियाना में चोरी और लूटपाट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। महानगर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच गिल रोड इलाके में चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए महज 8 मिनट में 3 दुकानों को निशाना बना लिया। घटना देर रात करीब 3:20 बजे से 3:28 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और दुकान नंबर 15, 16 व 23 में सेंध लगाकर 2 एक्टिवा स्कूटर, एक लैपटॉप और करीब 52 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है, बावजूद इसके पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

PunjabKesari

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार वारदात पूरी तरह से प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई। आरोपियों ने पहले रेकी की और चेहरे ढककर तथा वाहनों की नंबर प्लेट छिपाकर चोरी को अंजाम दिया। स्कूटर मार्केट के प्रधान दीपक अरोड़ा ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद व्यापारियों व स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
वहीं, पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!