Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2026 04:21 PM

शहर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पासपोर्ट ऑफिस में बम होने की धमकी की खबर मिली।
चंडीगढ़ (सुशील): शहर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पासपोर्ट ऑफिस में बम होने की धमकी की खबर मिली। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इस ईमेल में दावा किया गया है कि शहर में 12 IED लगाए गए हैं, जो फट सकते हैं। शहर के सभी पासपोर्ट/पोस्ट आफिस में 12 जहरीले गैस बम ब्लास्ट होंगे।
यह धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह भेजा गया, जिसमें चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस भी शामिल थे। ईमेल भेजने वाले ने खुद को 'आजाद द्रविड़ नाडु' से जुड़ा बताया है। इस लेटर में तमिलनाडु से जुड़े पॉलिटिकल और पुलिस मामलों के साथ-साथ बांग्लादेश के डेवलपमेंट को लेकर भी नाराजगी जताई गई है।
धमकी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। शहर के मुख्य इलाकों, भीड़भाड़ वाली जगहों और सरकारी ऑफिसों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीमों को तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये ईमेल आधी रात 2 बजे के करीब भेजी गई है। आपको बता दें कि, इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूलों को बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ जिला कोर्ट को 3 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here