Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Apr, 2026 09:43 PM

शहर की व्यस्त दिलकुशा मार्केट में देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह हमला शाम करीब 7:50 बजे हुआ, जब नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने संदीप आहूजा (प्रोप्राइटर, आहूजा मेडिकोज़) पर अचानक...
जालंधर: शहर की व्यस्त दिलकुशा मार्केट में देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह हमला शाम करीब 7:50 बजे हुआ, जब नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने संदीप आहूजा ( रिंकू मेडिकोज़) पर अचानक वार कर दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
दिलकुशा मार्केट, जो कि दवाइयों की होलसेल मार्केट के रूप में जानी जाती है, में आमतौर पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
