जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग, इलाके में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2026 04:46 PM

filmy style kidnapping in jalandhar

जालंधर से दिनदहाड़े हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

जालंधर (सुनील): जालंधर से दिनदहाड़े हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत दिन थाना लांबड़ा के अधीन आते चिट्टी मोड़ इलाके में युवक से मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि चिट्टी मोड़ के पास एक युवक व महिला सड़क के किनारे खड़े थे। इस दौरान एक पजेरो गाड़ी में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई और पुलिस द्वारा मामले की जांच  करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari

मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोगा में मंगलवार सुबह दबिश की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उससे गहराई के पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटका के पीछे  पैसों के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है पर पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!