Jalandhar में दिनदहाड़े स्नैचिंग—बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Apr, 2026 12:20 AM

daylight snatching in jalandhar bike riding miscreants target woman

महानगर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जहां कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पास महिला की बालियां छीन कर स्नेचर फरार हो गए। घटना मोहिंद्र भगत के घर की बैक साइड की है, जहां घर के बाहर बैठी महिला मेला से स्नेचरों...

जालंधर: महानगर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जहां कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पास महिला की बालियां छीन कर स्नेचर फरार हो गए। घटना मोहिंद्र भगत के घर की बैक साइड की है, जहां घर के बाहर बैठी महिला मेला से स्नेचरों ने पहले पीने के लिए पानी मांगा। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने कहा कि पार्क में पानी की टैब लगी हुई है। इसके बाद महिला का ध्यान पार्क की ओर हुआ तो चतुराई दिखाते हुए स्नेचर महिला के कानों से बलिया छीन कर फरार हो गया। घटना को अंजाम बाइक सवार दो स्नेचरों ने दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

मामले की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला लीलावती ने बताया कि वह अन्य महिला के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दोनों नौजवान आए, जिसमें से एक उसके पास आया और पानी मांगने लगा। जैसे ही उसने उसे युवक को पार्क में पानी की टैब लगे होने का इशारा किया तो युवक ने उसके कानों से बालियां छीन ली और बाइक स्टार्ट किए साथी के साथ बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं पास लगी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!