जालंधर में अब Morning Walk पर जाना भी Safe नहीं!  सुबह-सुबह हो रही वारदातें

Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2026 11:30 AM

jalandhar crime

महानगर में वैसे तो रात को लुटरे वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन अब रात को जागने के पश्चात अपने घर वापस जाने से पहले भी लुटेरे सुबह तकड़ सार सैर करने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे।

जालंधर (शौरी): महानगर में वैसे तो रात को लुटरे वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन अब रात को जागने के पश्चात अपने घर वापस जाने से पहले भी लुटेरे सुबह तकड़ सार सैर करने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे। ऐसे ही मामला सुबह करीब 5 बजे देखने को मिला।

जानकारी देते हुए ठाकुर सिंह कालोनी के प्रधान बलदेव राज शर्मा ने रोजाना की तरह रविवार सुबह तड़क सार वह सूर्या एन्क्लेव के निकट मॉम एंड चाइल्ड केयर क्लिनिक के बैकसाइड पार्क में सैर करके वापस लौट रहे थे। बारिश होने के कारण कोई और सैर करने नहीं आया, इसी बीच 2 युवक पार्क में आए और उनके मुंह रुमाल से बंधे हुए थे। एक युवक के हाथ चाकू, दूसरे के हाथ में राड और तीसरा मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा था। इस दौरान उससे लूटपाट की और चलते बने।

प्रधान बलदेव राज ने बताया कि लुटेरों ने बकायदा कुर्ता के बंटन खोल कर गला भी चैक किया कि कहीं सोने या चांदी की चैन तो नहीं डाली। वहीं दूसरी और थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. यशपाल सिंह का कहना है कि लुटेरों को काबू करने हेतु पुलिस ने स्पेशल अभियान चला रखा है, लोग बिल्कुल डरे नहीं।

लोग सर्तक रहे और कीमती सामान घर रखकर सैर करे 

वही प्रधान बलदेव राज ने लोगों से अपील की कि वह भी उनकी तरह जागरूक रहे और सुबह 5 बजे के बाद ही सैर को निकले और अपने कीमती सामान जैसे सोने, चांदी के गहने, कैश, अपना मोबाइल घर पर ही रखकर जाए। क्योंकि कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि बुजुर्ग अपने महंगे स्मार्ट फोन से भजन सुनकर सैर को जाते हैं और लुटेरे पीछे से दोहपिया वाहन पर सवार होकर मोबाइल फोन झपट लेते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!