जालंधर में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से चाचा-भतीजा की मौ/त

Edited By VANSH Sharma,Updated: 26 Mar, 2026 11:08 PM

tragic accident in jalandhar uncle and nephew die after roof collapse

जिससे मलबे में दबकर चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर: जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुरानी छत तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतकों की पहचान दिनेश साहनी (38) और राजा साहनी (33) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के समस्तीपुर जिले के कमला भगवानपुर गांव के रहने वाले थे और जालंधर के बुलंदपुर इलाके में रहकर मजदूरी करते थे। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

PunjabKesari

मृतक राजा साहनी की पत्नी प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पुरानी छत तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग नहीं किया और मजदूरों से हाथों से ही छत तोड़वाई। इसी लापरवाही के कारण छत अचानक गिर गई और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। उन्होंने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिवार ने प्रशासन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!