चाय की चुस्की बनी आखिरी पल, जालंधर में ढाबे पर व्यक्ति की अचानक मौ/त से फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 19 Mar, 2026 01:10 PM

sudden death of a person at a dhaba in jalandhar

चाय पी रहे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

जालंधर : शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक सड़क किनारे ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया जब चाय पी रहे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जेब से मिली पर्ची के अनुसार मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र महज  50 साल के करीब लग रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह सुबह ढाबे पर चाय पीने आया था। इसी दौरान उसे अचानक घबराहट महसूस होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बेंच पर लिटाया और पानी पिलाया, लेकिन करीब 10 मिनट के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक का कोई परिजन सामने नहीं आया है, इसलिए 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के मुताबिक, यदि इस दौरान कोई वारिस नहीं आता तो पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं ढाबे के मालिक ने बताया कि, वह मृतक को नहीं जानता, नही वह कभी ढाबे पर चाय पीने के लिए आया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!