जालंधर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम स्नैचिंग, लोगों ने धर दबोचा आरोपी और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2026 03:10 PM

jalandhar thief arrest

जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं के बीच एक ताजा मामला सामने आया है

जालंधर : जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं के बीच एक ताजा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर रोड) के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान चौक के पास एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने बाइक से उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इसी दौरान कूड़ा उठाने वाले एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया।

युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी हंगामा हो गया। लोगों का आरोप था कि यह युवक अक्सर इलाके में घूमता रहता है और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के बीच कुछ देर बहस भी हुई। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को लेकर पहले भी शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में ले ली और उसे हिरासत में लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!