Edited By VANSH Sharma,Updated: 01 Mar, 2026 08:46 PM

होली के त्योहार को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं।
जालंधर: होली के त्योहार को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच शहर की इलेक्ट्रॉनिक मार्केटों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, व्यापारियों ने 4 मार्च को जालंधर की 13 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केटों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय होली के मद्देनज़र लिया गया है, ताकि व्यापारी और कर्मचारी भी त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकें।
4 मार्च को बंद रहने वाली मार्केटों में शेरे पंजाब मार्केट, भगत सिंह चौक मार्केट, आहूजा मार्केट, फगवाड़ा गेट मेन मार्केट, हांगकांग प्लाजा मार्केट, कृष्णा मार्केट, सिद्ध मार्केट, मिलाप चौक मार्केट, प्रताप बाग मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, चहार बाग मार्केट और जगदंबे मार्केट शामिल हैं। 5 मार्च से सभी बाजार सामान्य रूप से खुल जाएंगे।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here