Edited By Kalash,Updated: 25 Feb, 2026 12:10 PM

जालंधर में अस्पताल के बाहर गोली चलने का मामला सामने आई है।
जालंधर : जालंधर में अस्पताल के बाहर गोली चलने का मामला सामने आई है। जानकारी के अनुसार बल अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान सौरव सिंह निवासी शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि सौरव अपने एक परिचित का हालचाल पूछने अस्पताल आया था। बाहर निकलते ही तीन युवकों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि हमले में शामिल युवकों में एक अनमोल नाम का युवक भी था, हालांकि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी, जबकि परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अस्पताल के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here