Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Feb, 2026 09:43 PM

जालंधर में रविवार को उस समय ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई जब लंबा पिंड से चौगिट्टी पुल तक भारी जाम लग गया। जानकारी के अनुसार चौगिट्टी पुल पर हुए एक सड़क हादसे के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिसके चलते दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं।
जालंधर : जालंधर में रविवार को उस समय ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई जब लंबा पिंड से चौगिट्टी पुल तक भारी जाम लग गया। जानकारी के अनुसार चौगिट्टी पुल पर हुए एक सड़क हादसे के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिसके चलते दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद यातायात अवरुद्ध रहा, जिससे ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। ऑफिस से लौट रहे वाहन चालक जाम में फंस गए। कई दोपहिया चालक बीच-बीच में रास्ता निकालने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं हो सकी।