Big News : फिरौती मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गैंगस्टरों से सांठ-गांठ के लगे आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Feb, 2026 12:02 AM

punjab congress leader arrested in extortion case

रूरल पुलिस के अधीन आते जंडियाला थाने की पुलिस ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए बाबा बकाला इलाके से संबंधित एक नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद सिंह निवासी गांव बुटारी, थाना खलचियां के रूप में हुई है।

अमृतसर (जशन) : रूरल पुलिस के अधीन आते जंडियाला थाने की पुलिस ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए बाबा बकाला इलाके से संबंधित एक नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद सिंह निवासी गांव बुटारी, थाना खलचियां के रूप में हुई है। उक्त आरोपी आज़ाद सिंह पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला से संबंधित है और कांग्रेस के एक बड़े नेता से उसके काफी करीबी संबंध बताए जा रहे हैं।

ये मामला जंडियाला गुरु निवासी दीपक जुल्का के बयानों पर जंडियाला गुरु थाने में केस दर्ज हुआ था। अपने बयानों में शिकायतकर्त्ता दीपक जुल्का ने पुलिस को बताया कि उसे 14 जनवरी को विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। उसने बताया कि कॉल कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले करने वालों ने अपनी पहचान सत्ता नौशहरा, केशव शिवाला व कर्ण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने उसे फोन पर धमकी दी कि यदि फिरौती की राशि नहीं दी गई तो उसे व उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो टैक्निकल सूत्रों के माध्यम से आरोपी आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में एस.एस.पी. सुहेर मीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के संपर्क गैंगस्टरों से भी जुड़े हैं और उसकी अंदखाते सांठगांठ थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गैंगस्टरों को बोलता था कि चुनाव में मेरी मदद की जाए, ताकि वो सीट जीत सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजाद सिंह के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी के विदेशी संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि उक्त मामले में आगे और खुलासे हो सकते है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!