Edited By Urmila,Updated: 17 Feb, 2026 02:36 PM

कमिश्नरेट पुलिस ने मजीठा रोड पर एक मकान मालकिन की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या करने के मामले में दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमृतसर (संजीव) : कमिश्नरेट पुलिस ने मजीठा रोड पर एक मकान मालकिन की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या करने के मामले में दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मकान मालकिन के किराएदार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के गहने, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, तेजधार हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब है कि 28 जनवरी की रात मजीठा रोड पर स्थित इंदिरा कॉलोनी में अकेली रहने वाली 67 साल की वीना रानी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शक था कि इस घटना को उसके किराएदारों ने अंजाम दिया है। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक महिला बिजली बोर्ड से रिटायर्ड थी। पुलिस की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here