Amritsar: पार्किंग को लेकर युवक और पुलिस में तीखी बहस, थप्पड़ मारने का आरोप... माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2026 10:05 AM

dispute over parking

जिले में पार्किंग को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के क्रिस्टल चौक इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक कार को हटाने को लेकर पुलिस और एक युवक के बीच तीखी बहस और गाली गलौच हो गई।

अमृतसर: जिले में पार्किंग को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के क्रिस्टल चौक इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक कार को हटाने को लेकर पुलिस और एक युवक के बीच तीखी बहस और गाली गलौच हो गई। घटना के दौरान दोनों ओर से ऊंची आवाज में कहासुनी होती देखी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक रमन अपने परिजनों के साथ स्थानीय मशहूर चाट की दुकान पर आया था। इस दौरान उसकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कथित तौर पर वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जब युवक ने यह देखा तो वह तुरंत अपनी कार के पास पहुंचा और पुलिस से सवाल-जवाब करने लगा। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल गई और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया।

रमन का आरोप है कि बहस के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की और उसे थप्पड़ मारा। घटना के बाद युवक ने इंसाफ की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का पक्ष है कि क्रिस्टल चौक जैसे व्यस्त इलाके में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक प्रभावित होता है। इसी वजह से नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और यदि जांच में किसी भी कर्मी की लापरवाही या गलत व्यवहार सामने आता है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्रिस्टल चौक पर रोज़ाना वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का मानना है कि छोटी-छोटी बातों पर कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला तनावपूर्ण हो जाता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!