तरनतारन में पूर्व सैनिक की तेजधार हथियारों से ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 06 Feb, 2026 12:48 PM

murder in amritsar

तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में मामूली तकरार के दौरान गांव के कुछ लोगों

पंजाब डेस्कः तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में मामूली तकरार के दौरान गांव के कुछ लोगों ने पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह (42) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गुरभेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार ने आरोप लगाया कि इस हिंसा में शामिल सभी आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़े है। मृतक 2 बेटियों का पिता था। उनके भाई गुरचेत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में डी.एस.पी. जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वल्टोहा थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!