Ludhiana: पुलिस प्रशासन में फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 09:00 PM

ludhiana reshuffle in the police administration

थाना सराभा नगर के SHO आदित्य शर्मा को सस्पेंड किए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर ने खाली पड़े सराभा नगर थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर गुलजिंदर सिंह को सौंपी है। गुलजिंदर सिंह, जो वर्तमान में थाना दुगरी में तैनात थे, अब शुक्रवार सुबह सराभा नगर थाने का...

लुधियाना  (राज):  थाना सराभा नगर के SHO आदित्य शर्मा को सस्पेंड किए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर ने खाली पड़े सराभा नगर थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर गुलजिंदर सिंह को सौंपी है। गुलजिंदर सिंह, जो वर्तमान में थाना दुगरी में तैनात थे, अब शुक्रवार सुबह सराभा नगर थाने का कार्यभार संभालेंगे। सराभा नगर में हुई इस नई नियुक्ति के साथ ही कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर गुलजिंदर सिंह के सराभा नगर जाने के बाद थाना दुगरी की कमान पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह तबादलों की इस कड़ी में दुगरी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) बलबीर सिंह को पदोन्नत कर थाना टिब्बा का नया SHO नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इन आदेशों में थाना साहनेवाल की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने के लिए SI धर्मपाल को वहां का एडिशनल SHO तैनात किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!