Ludhiana नगर निगम में हड़कंप: ऑडिट रिपोर्ट के लंबित मामलों पर  कमिश्नर सख्त, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 02 Feb, 2026 10:14 AM

ludhiana municipal corporation

नगर निगम लुधियाना के नव नियुक्त कमिश्नर नीरू कत्याल ने वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट

लुधियाना(राज): नगर निगम लुधियाना के नव नियुक्त कमिश्नर नीरू कत्याल ने वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के लंबित पड़े मामलों का जवाब भेजने में हो रही देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। लंबे समय से ऑडिट रिपोर्ट के सवालों का जवाब न देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। एडिशनल कमिश्नर (पी) के दफ्तर से जारी पत्र संख्या 789/ए.सी/पी/डी के बाद अब निगम के भीतर खलबली मच गई है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा कल यानी 3 फरवरी 2026 को सुबह ठीक 9:00 बजे जोन-डी के कार्यालय में एक विशेष मीटिंग तलब की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि 2 फरवरी तक ऑडिट से संबंधित सभी पेंडिंग जवाब हर हाल में दफ्तर में जमा हो जाने चाहिए। जिन शाखाओं और अधिकारियों ने इस समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है, उन्हें अब कल होने वाली मीटिंग में खुद हाजिर होकर अपनी सफाई देनी होगी। निगम प्रशासन के तेवरों से साफ है कि अब कागजी खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। मीटिंग में अधिकारियों को अपनी शाखा से संबंधित पूरी रिपोर्ट और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो कल की मीटिंग में रिपोर्ट पेश न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!