84 के दंगे हों या पंजाबी को गद्दार कहना- राहुल गांधी के परिवार की फितरत ही यही: अश्वनी शर्मा

Edited By Kamini,Updated: 05 Feb, 2026 01:21 PM

rahul gandhi v s ravneet bittu

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी बहस के बाद राजनीति गरमा गई है।

पंजाब डेस्क : राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी बहस के बाद राजनीति गरमा गई है। इसी बीच पंजाब BJP के वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी निंदा की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट शेयर कर अश्वनी शर्मा ने कहा है कि पार्टी द्वारा वर्षों पहले बोया गया नफरत का बीज आज भी उसी रूप में दिखाई दे रहा है। बयान में राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा को उसी सोच का प्रतीक है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक पंजाब और पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं और उन्हीं कुर्बानियों के चलते गांधी परिवार लंबे समय तक देश की सत्ता में बना रहा। बयान में आरोप लगाया गया कि 1947 से लेकर आज तक कांग्रेस की राजनीति ने पंजाब को केवल जख्म ही दिए हैं- चाहे वह पंजाब का बंटवारा हो, श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगे या फिर आज एक पंजाबी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंजाबी और सिख समुदाय देश के गद्दार नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। अंत में राहुल गांधी से तुरंत माफी मांगने की मांग की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!