Ludhiana में धू-धू कर जला टायर गोदाम, कई किलोमीटर तक फैला जहरीला धुआं

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2026 02:34 PM

ludhiana short circuit

औद्योगिक नगरी के कंगनवाल इलाके में मंगलवार सुबह एक टायर गोदाम में आग लगने से बड़ा

लुधियाना (खुराना): औद्योगिक नगरी के कंगनवाल इलाके में मंगलवार सुबह एक टायर गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में गोदाम में रखा स्क्रैप और कच्चा माल जलकर राख हो गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और कई किलोमीटर तक फैला जहरीला काला धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और गलियों में जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!