अमृतसर के कचहरी चौक पर मची अफरा-तफरी, Flyover से लटक गया युवक और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 31 Jan, 2026 05:27 PM

amritsar flyover video

वह फ्लाईओवर के किनारे करीब 10 मिनट तक लटका रहा।

अमृतसर : शहर के कचहरी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में था और वह फ्लाईओवर के किनारे करीब 10 मिनट तक लटका रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी स्थिति को तुरंत संभालने की बजाय लोगों के साथ खड़े होकर वीडियो बनाते दिखाई दिए। कुछ देर बाद व्यक्ति संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान और इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!