Edited By Urmila,Updated: 10 Mar, 2026 04:15 PM

आखिरकार पुलिस प्रशासन को अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे जाम करने के बाद संगठनों की भारी भीड़ को देखते हुए पंजाब के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के प्रधान को छोड़ना पड़ा।
अमृतसर (दलजीत शर्मा): आखिरकार पुलिस प्रशासन को अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे जाम करने के बाद संगठनों की भारी भीड़ को देखते हुए पंजाब के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के प्रधान को छोड़ना पड़ा। प्रधान की रिहाई के बाद सभी संगठनों ने हाईवे से धरना हटा लिया है। प्रधान को कंधों पर उठाकर ले जाते हुए संगठनों के नेताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और आसमान पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।
प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क की ओर से जारी बयान में दिए गए संदेश के अनुसार, जिला अमृतसर के सभी मिनिस्टीरियल कर्मचारी आज से लेकर राज्य कमेटी के अगले संदेश तक पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे। साथियों को यह भी बताया जाता है कि डीसी ऑफिस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य कमेटी के मुख्य सलाहकार तजिंदर सिंह नंगल को उनके घर से ले जाने की कड़ी निंदा करती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here