Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 11:26 PM

हाईवे पर चौलांग टोल प्लाजा के नजदीक आज रात करीब 8:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक अर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी के पीछे जा टकराई, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और तीन लोगों की मौत हो गई।
टांडा उड़मुड़ (पंडित) : हाईवे पर चौलांग टोल प्लाजा के नजदीक आज रात करीब 8:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक अर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी के पीछे जा टकराई, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे के दौरान अर्टिगा कार में सवार के.एम.एस. कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी पत्नी मानव सैनी और उनका 18 वर्षीय बेटा तुषांत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी भी बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार राहुल उर्फ मित्तू निवासी गुरदासपुर की भी मौत हो गई।
इस हादसे में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


