खैहरा ने पंजाब सरकार द्वारा खरीदी 144 Hilux गाड़ियों में घोटाले की जताई आशंका- CM मान की मां के विदेश दौरे पर भी उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 06 Mar, 2026 10:11 AM

khaira s big allegation

वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक Sukhpal Singh Khaira ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के खिलाफ मोर्चा खोलते

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक Sukhpal Singh Khaira ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर वित्तीय और निजी सवाल उठाए हैं। खैहरा ने मुख्यमंत्री द्वारा ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने के आरोपों को खारिज करने वाले बयान का स्वागत किया, लेकिन साथ ही नए सवाल भी खड़े कर दिए।

 

 

खैहरा ने पूछा कि मुख्यमंत्री की माता, जो एक साधारण गृहिणी हैं, उन्होंने 11 बार ऑस्ट्रेलिया की यात्रा वह भी बिजनेस क्लास में क्यों की? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी रियल एस्टेट दफ्तरों और बिल्डरों के साथ बैठकें क्यों होती रहीं। इसके अलावा खैहरा ने पंजाब पुलिस द्वारा खरीदी गई 144 टोयोटा हिलक्स पिकअप गाड़ियों में बड़े घोटाले की आशंका जताई है। उनके अनुसार इन गाड़ियों को करीब 37 लाख रुपये प्रति वाहन की पूरी कीमत पर खरीदा गया, जबकि एक आम व्यक्ति को ऐसी गाड़ियों पर 10 से 15 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है।

खैहरा ने आरोप लगाया कि इस खरीद में 15 से 20 करोड़ रुपये तक का कमीशन लिया गया है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि पंजाब के राज्यपाल द्वारा जांच के लिए लिखे जाने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई जांच क्यों शुरू नहीं की गई।खैहरा ने अंत में कहा कि इन सभी कथित घोटालों और अनियमितताओं की जांच तभी संभव होगी जब राज्य में सरकार बदलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!