Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 10:55 PM

पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि जालंधर के उपकार होठी से जुड़ा एक और घोटाला सामने आया है, जिसमें किसानों के आलू की कथित धोखाधड़ी से बिक्री कर 10 से 12 करोड़ रुपये की लूट की गई...
पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि जालंधर के उपकार होठी से जुड़ा एक और घोटाला सामने आया है, जिसमें किसानों के आलू की कथित धोखाधड़ी से बिक्री कर 10 से 12 करोड़ रुपये की लूट की गई है।
खैहरा ने एक टवीट के माध्यम से कहा है कि ''उनकी पिछली पोस्ट में बताया था कि जालंधर के उपकार होठी ने अपनी कोल्ड स्टोरेज से PUNGRAIN की 14K गेहूं की बोरियां, जिनकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये थी, अपनी Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann से करीबी नज़दीकियों के चलते हड़प लीं — अब ऐसा ही एक और घोटाला सामने आया है।
खैहरा ने कहा कि किसानों के 10–12 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला उजागर हुआ है, जिसमें उनके आलू की धोखाधड़ी से बिक्री की गई।
जब सत्ता के करीब माने जाने वाले लोग खुलेआम निर्दोष लोगों को लूट रहे हों और शक्तिशाली नेताओं जैसे केजरीवाल और भगवंत मान से करीबी संबंधों के कारण आरोपियों पर कोई कार्रवाई न हो रही हो, तो Aam Aadmi Party सरकार भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब का दावा कैसे कर सकती है?