जालंधर-लुधियाना के यात्रियों को बड़ी राहत, अयोध्या धाम तक सीधी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरा  Schedule

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 08:39 AM

good news for train passengers

होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा स्पैशल ट्रेनों का संचा

पंजाब डेस्कः होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा स्पैशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । इसी बीच रेलवे द्वारा अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 0468404683 आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन चलाई जा रही है। जिससे जालंधर लुधियाना सहित मार्ग में पड़ते स्टेशनों से संबंधित श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। 

ट्रेन संख्या 04684 अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 5 मार्च को प्रस्थान करेगी। यह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और लगभग 20 घंटे की यात्रा के बाद अगले दिन सुबह 10.35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04683 अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च को प्रस्थान करेगी। 

यह ट्रेन अयोध्या धाम से सायं 5.30 बजे रवाना होकर लगभग 23 घंटे की यात्रा तय करते हुए अगले दिन शाम 4.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन सहित अहम रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!