गुरदासपुर एनकाऊंटर : रंजीत सिंह का पोस्टमार्टम शुरू, तीन डॉक्टरों की टीम कर रही जांच

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Mar, 2026 08:25 PM

gurdaspur encounter postmortem of ranjit singh begins

गुरदासपुर में एनकाऊंटर किए गए रंजीत सिंह का पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार के हवाले किया जाएगा ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। रंजीत सिंह के वकील रविंद्र दीप बडियाल ने जानकारी दी कि...

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया, विनोद) : गुरदासपुर में एनकाऊंटर किए गए रंजीत सिंह का पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार के हवाले किया जाएगा ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। रंजीत सिंह के वकील रविंद्र दीप बडियाल ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसमें दो डॉक्टर अमृतसर से और एक फॉरेंसिक डॉक्टर गुरदासपुर से शामिल हैं। पोस्टमार्टम गुरदासपुर के सीजेएम की निगरानी में हो रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी एसएमओ गुरदासपुर, रवींद्र सिंह ने उपलब्ध कराई है।

आज अदालत के आदेश पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रणजीत सिंह का सिविल असपताल में तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा अदालत द्वारा निर्धारित शर्तो के अनुसार पोस्ट मार्टम हो गया। परंतु पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों ने दो तीन दिन शव को अस्पताल के शव गृह में रखने की मांग करने तथा सिविल अस्पताल द्वारा मांग को स्वीकार न करने पर रणजीत सिंह के परिवारिक मैंबर तथा कुछ संगठनों के नेता धरने पर बैठे गए। सूचना मिलते ही डी.आई.जी.बार्डर रेंज संदीप गोयल,एस.एस.पी.आदित्य तथा एस.पी.मुख्यालय जुगराज सिंह मौके पर पंहुचे।

कहां पेज अड़ा है अब:-
मृतक रणजीत सिंह का पिता विदेश में है, वह अभी भारत नही पंहुचा है। परिवार की मांग है कि जब तक रणजीत सिंह का पिता भारत नहीं आ जाता तब तक शव को सिविल अस्पताल में ही रखा जाए। जबकि अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि यह संभव नहीं है। अदालत का आदेश था कि पोस्ट मार्टम कर शव वारिसों को सौंपा जाए। वहीं पोस्ट मार्टम हो जाने के बाद शव को अस्पताल में रखे जाने का प्रवधान भी नहीं है। सूचना मिलते ही उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए है। वह परिवार को हर सुविधा सहित डीप फ्रीजर तक गांव आदिया में उपलब्ध करवाने की बात कर रहे हैं। परंतु परिवार व संगठन अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठै है। परिवार की तरफ से कुछ लोगों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!