Middle East तनाव जारी, BJP ने पंजाबियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2026 04:30 PM

punjab bjp released helpline number

खाड़ी देशों में बने गंभीर और तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर बड़ी संख्या में पंजाबी वहां फंसे हुए हैं।

पंजाब डेस्क : खाड़ी देशों में बने गंभीर और तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर बड़ी संख्या में पंजाबी वहां फंसे हुए हैं। इस संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने कहा है कि वह हर पंजाबी भाई-बहन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी बीच पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रेसवर्ता करके कहा कि, BJP ने पंजाबियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

PunjabKesari

उन्होंने ने सभी पंजाबियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार या मित्र खाड़ी देशों में फंसा हुआ है या उसे किसी भी प्रकार की तत्काल सहायता की आवश्यकता है, तो तुरंत BJP पंजाब द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 75085-60065 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि, इस संकट की घड़ी में वे सभी एकजुट हैं और जहां भी पंजाबी रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता उनकी प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने कहा कि, जो काम पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने नहीं किए वह बीजेपी सरकार बनने पर करके दिखाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!