Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 09:42 PM

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने लुधियाना में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि...
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने लुधियाना में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी सोच और उद्योग के प्रति प्रतिबद्धता के कारण पंजाब को यह महत्वपूर्ण तोहफा मिला है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।”
अश्विनी शर्मा ने कहा कि “केंद्र सरकार की यह पहल पंजाब के उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। इससे प्रदेश विश्व टेक्सटाइल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा तथा लुधियाना की औद्योगिक पहचान को नई दिशा मिलेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से स्थानीय ऊन, ऊनी और बुने हुए उत्पादों के निर्माताओं को बेहतर परीक्षण सुविधाएं, सरल निर्यात प्रक्रियाएं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसान पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।”
अंत में अश्विनी शर्मा ने कहा कि “इस महत्वपूर्ण कदम से पंजाब के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, प्रदेश के राजस्व को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलेगी और लुधियाना की औद्योगिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।”