Punjab में दिन दिहाड़े PRTC बस में लूट : सवारियों में फैली दहशत, लुटेरे फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Feb, 2026 07:24 PM

sensational daylight robbery in punjab prtc bus stopped and crime committed

मोगा जिले में दिनदिहाड़े एक भयानक लूट की घटना ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। पी.आर.टी.सी. की बस को बीच सड़क रोककर हथियारबंद युवकों ने एक युवक से कैश लूट लिए। घटना के दौरान बस में सवार लोग चिल्लाते रहे और पूरी सवारी दहशत में भर गई।

पंजाब डैस्क : मोगा जिले में दिनदिहाड़े एक भयानक लूट की घटना ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। पी.आर.टी.सी. की बस को बीच सड़क रोककर हथियारबंद युवकों ने एक युवक से कैश लूट लिए। घटना के दौरान बस में सवार लोग चिल्लाते रहे और पूरी सवारी दहशत में भर गई। जानकारी अनुसार पी.आर.टी.सी. की बस जो मोगा से जा रही थी, तो अचानक कुछ युवकों ने बस को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने एक युवक पर हमला कर उसके पास से पैसे ले लिए। सवारियों ने बताया कि हमलावरों ने पहले युवक को पीटा और फिर उसका पैसा छीनकर फरार हो गए। घटना के समय बस में कई यात्री मौजूद थे और सभी सवारियों में भीषण डर और हड़कंप मच गया।

सवारियों का कहना है कि हमलावरों की इस हड़बड़ी और अचानक हुई हरकत से बस में अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोग बाहर कूदने लगे, तो कुछ ने अपनी जान बचाने के लिए सीट पर छुपकर रहना पसंद किया। यात्रियों का कहना था कि वारदात को बीते एक घंटा हो गया है, लेकिन तब तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!