Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Feb, 2026 06:11 PM

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी 2026 को रीजनल पासपोर्ट कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास, जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पासपोर्ट अदालत का उद्देश्य 31 जनवरी 2026...
जालंधर : रीजनल पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी 2026 को रीजनल पासपोर्ट कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास, जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पासपोर्ट अदालत का उद्देश्य 31 जनवरी 2026 तक जमा हुई सभी श्रेणियों के आवेदकों को राहत प्रदान करना है, जिनके आवेदन किसी कारणवश लंबित रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र आवेदक निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय पहुंच सकते हैं, ताकि लंबित आवेदन पत्रों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट आवेदनों की प्रक्रिया के लिए किसी भी संस्था या बिचौलिए को अधिकृत नहीं किया गया है। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि आवेदक पासपोर्ट संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।