जालंधर से फिल्लौर जाने वाले सावधान! लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान

Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2026 01:54 PM

phillaur noormahal road jam

रोड पर धरना लगाकर सड़क जाम कर दी, जिससे लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

फिल्लौर (मुनीश): सरकारी हाई स्कूल हरिपुर खालसा में इंग्लिश अध्यापिका की बदली के विरोध में बच्चों के अभिभावकों, गांववासियों और ग्राम पंचायत ने जोरदार प्रदर्शन किया। रोष स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

PunjabKesari

इस दौरान नाराज अभिभावकों ने फिल्लौर–नूरमहल रोड पर धरना लगाकर सड़क जाम कर दी, जिससे लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। धरने में सरपंच कुलविंदर सिंह, पंच माखन सिंह कलसी, अशोक कुमार, जगतार सिंह, मुकेश, माखन सिंह, घोला, कुलदीप कुमार, जसविंदर कौर, अमनदीप कौर, निर्मल कौर, लाड़ी, उकार महिमी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

PunjabKesari

स्कूल इंचार्ज अंसू रानी ने बताया कि स्कूल में इंग्लिश टीचर न होने के कारण अभिभावक धरने पर बैठे हैं। वहीं, ब्लॉक फिल्लौर के इंचार्ज प्रिंसिपल आत्मा राम ने कहा कि इस संबंध में डीओ से संपर्क किया गया है और सोमवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। सड़क जाम के चलते इलाके में राहगिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!