Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी गुल, 6 घंटे Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Feb, 2026 09:15 PM

power outage in several areas of punjab

पंजाब के मोगा जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को 66 के.वी. फोकल प्वाइंट मोगा में कुछ जरूरी कामकाज के चलते बिजली सप्लाई सुबह 10 से 4 बजे सांय तक बंद रहेगी।

होशियारपुर 

गढ़दीवाला (मुनिंद्र): पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन उप-मंडल दफ्तर गढ़दीवाला के एस. डी. ओ. दर्शवीर सिंह ने बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन गढ़दीवाला की जरूरी मुरम्मत के कारण 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 66 के.वी.सब-स्टेशन गढ़दीवाला से चलते सभी यू पी.एम. और ए.पी. फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसके तहत गढ़दीवाला शहर समेत गांव अरगोवाल, मांगा, डफ्फर, रंधावा, जमशेर चठियाल, संसारपुर, मक्कोवाल, पंडोरी अटवाल, अलड़ पिंड, फतेहपुर, धूत कलां, बाहगा, राजा कलां, ढोलोवाल पर, तूरां, मानगढ़ एवं भाना इत्यादि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

मोगा 

मोगा (गोपी राऊके, कशिश) : पंजाब के मोगा जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को 66 के.वी. फोकल प्वाइंट मोगा में कुछ जरूरी कामकाज के चलते बिजली सप्लाई सुबह 10 से 4 बजे सांय तक बंद रहेगी। जिसके चलते फोकल प्वाइंट, लुधियाना रोड, अमृतसर रोड, प्रेम नगर, गिल रोड, नामदेव नगर, बेअंत नगर, आरा रोड, अकालसर रोड, गिल रोड, कोटकपूरा बाईपाल रोड, साधा वाली बस्ती, बहोना चौक, गिल रोड की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

यह जानकारी एस.डी.ओ. मनदीप सिंह सब-अर्बन सब-डिवीजन मोगा, इंजी. विक्की कुमार जे.ई व इंजी. हजिंदर सिंह जे.ई. ने दी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!