चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक काबू, एक फरार

Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2026 06:15 PM

one arrested with stolen motorcycle

थाना सिटी पुलिस द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया गया जबकि उसका साथी काबू नहीं आ पाया।

मोगा (आजाद): थाना सिटी पुलिस द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया गया जबकि उसका साथी काबू नहीं आ पाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि जब सहायक थानेदार पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर रात नेचर पार्क मोगा के पास जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि अनमौलक सिंह उर्फ अभय निवासी गांव चीमा तथा आशीष उर्फ कालू निवासी मिशन कंपाऊंड जीरा रोड मोगा व्हीकल तथा सामान चोरी कर आगे बिक्री करने के आदी हैं।

इस पर पुलिस पार्टी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अनमौलक सिंह उर्फ अभय को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया। जबकि उसका साथी पुलिस के काबू नहीं आ पाया। सहायक थानेदार पाल सिंह ने कहा कि काबू कथित आरोपी को आज अदालत में पेश कर ज्यूडीशियल हिरासत में भेजा गया जबकि उसके साथी की तलाश हेतु छापामारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!