नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, 11 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 12 Feb, 2026 01:47 PM

drug smugglers arrested by police

नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोगा जिले में पुलिस ने तस्करों के कब्जे से हेरोइन, प्रतिबंधित नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की गई है।

मोगा : नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोगा जिले में पुलिस ने तस्करों के कब्जे से हेरोइन, प्रतिबंधित नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार विभिन्न थानों की टीमों ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर कुछ आरोपियों के पास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हेरोइन मिली। वहीं अन्य मामलों में प्रतिबंधित दवाइयों की गोलियां और बिना लाइसेंस रखी गई शराब बरामद हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगजीत सिंह उर्फ रवि और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 8 ग्राम हेरोइन सहित और वहीं हलवदार कुलजीत सिंह, अमृतपाल सिंह उर्फ पंडित को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 

पुलि चौकी दौलेवाला के इंचार्ज सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने जसवीर कौर से 5 ग्राम हेरोइन व थाना समालसर की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही पुलिस बलखंडी के इंचार्ज सहायक थानेदार बूटा सिंह ने बताया कि आरोपी जस्सी सिंह व हदीप सिंह उर्फ मड्डा को 40 नशीली गोलियों सहिता काबू किया। थाना बाघापुराना के अंतर्गत पुलिस चौकी नत्थुवाला गर्बी के इंचार्ज सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बलराज सिंह व सतनाम संह से 29 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी के साथ ही थाना फतेहगढ़ पंजतूर की सहायक थानेदार सुरेंद्र कौर ने कुलवंत सिंह व रंजीत सिंह उर्फ जतिन को शराब सहित गिरफ्तार किया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!