Amritsar Katra Expressway को लेकर ताजा अपडेट, सामने आई Good News

Edited By Kalash,Updated: 02 Mar, 2026 05:58 PM

amritsar katra expressway

दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है।

पंजाब डेस्क : दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इसका काम तेजी से हो रहा है और बताया जा रहा है कि संगरूर और मलेरकोटला क्षेत्र तक काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है और पंजाब से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। पहले यहां से दिल्ली पहुंचने के लिए पहले करीब 6–7 घंटे लगते थे, जबकि अब यह दूरी सिर्फ ढाई से तीन घंटे में तय हो रही है। बता दें कि अभी तक इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन नहीं हुआ है पर लोग रास्ते का प्रयोग करने लगे हैं।   

करीब 600 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को अमृतसर और जम्मू-कश्मीर के कटरा से जोड़ेगा। NHAI द्वारा तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से कटरा की यात्रा लगभग छह घंटे में संभव हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह एक्सप्रेसवे चालू होने पर दूरी लगभग 139 किलोमीटर कम कर देगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी घटेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!