Jalandhar के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2026 11:02 AM

jalandhar school bomb threat

बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।

जालंधर(सोनू): जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें होली वाले दिन खून की होली ओर ख़तरनाक होली होने का भी ज़िक्र किया है। स्कूलों में APJ स्कूल और रामामंडी क्षेत्र के अधीन आने वाले  और Police  DAV स्कूल का नाम भी सामने आया है।

PunjabKesari

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!