Edited By Urmila,Updated: 01 Mar, 2026 04:33 PM

शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जालंधर : शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोता सिंह नगर स्थित आईवीएफ सेंटर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह मंड और थाना 6 के एसएचओ रविंद्र गौरी को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने की।
हालांकि, इसी दिन सुबह संतोखपुरा इलाके में एक डॉक्टर के घर पर हुई फायरिंग की घटना में अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। यही वजह है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर दोहरे मापदंडों के आरोप लगने लगे हैं।
एक ही दिन में हुई दो फायरिंग की घटनाओं में अलग-अलग रवैया अपनाए जाने से आम लोगों में नाराजगी है। अब देखना यह होगा कि नॉर्थ इलाके की फायरिंग को लेकर पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है और क्या वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here