जालंधर कुंज के पास चेकिंग के दौरान पगड़ी उतारने का मामला, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2026 11:37 AM

chaos broke out during checking near jalandhar kunj

जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित जालंधर कुंज के समीप देर रात पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को जांच के नाम पर रोकने पर हिंसक झड़प हो गई जिस कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

जालंधर (सुनील): जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित जालंधर कुंज के समीप देर रात पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को जांच के नाम पर रोकने पर हिंसक झड़प हो गई जिस कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद ट्राली चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज करने तथा पगड़ी उतारने के आरोप लगाए तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए तथा पुलिस कर्मियों को सस्पैंड किया जाए।

ट्रॉली चालक लवप्रीत पुत्र सरबजीत सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि वह अपने पिता तथा कुछ साथियों के साथ तरनतारन से जालंधर के लैदर काम्पलैक्स स्थित डेयरी में दूध छोड़ने आए थे। उसने कहा कि जैसे ही लैदर काम्पलैक्स के समीप पहुंचे तो पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112 (रैपिड) के कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया और वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी।

लवप्रीत ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जो भी कागजात मांगे, उन्होंने पुलिस को दिखा दिए। सभी कागज दिखाने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे 1000 रुपए मांगे।       पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पैसे देने से इन्कार किया तो पुलिस कर्मी कंवरपाल सिंह और उनके साथी ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी।

पीड़ित ने कहा कि कंवरपाल व उसके साथी पुलिस कर्मी ने उसे जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तथा धक्का-मुक्की की और उसकी पगड़ी भी उतार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने नशा किया हुआ था। चालक का कहना था कि पुलिस ने उन पर ही नशा करने का आरोप लगाया तो उन्होंने मौके पर ही पुलिस को उनकमेडिकल करवाने की चुनौती दे दी और संबंधित पुलिस कर्मियों का मेडिकल करवाने की भी गुहार लगाई। सनद रहे कि उक्त पुलिस वालों पर कुछ साल पहले एक रिश्वत लेने का मामला भी दर्ज हुआ है। फिलहाल मामले की किसी ने पुष्टि नहीं की। मामले की जानकारी जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को मिली तो उन्होंने इस मामले की तुरंत जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान उच्च अधिकारियों ने दोनों पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया तथा विभागीय जांच शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!