Ludhiana में पुलिसकर्मी के घर चोरी, दिन-दहाड़े नकदी व दस्तावेज उड़ाए

Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2026 10:11 AM

robbery at police man house

शहर में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं रहे।

लुधियाना(राज): शहर में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं रहे। बेखौफ चोरों ने अब पुलिस के घर में ही सेंधमारी कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है।

ताजा मामले में एक पुलिस मुलाजिम के घर को निशाना बनाया गया, जहां चोरों ने दिन-दहाड़े ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अब अपने ही विभाग के साथी के घर हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई और एक सप्ताह के बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस मुलाजिम अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी को सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के लिए गया था। उसे क्या पता था कि महज कुछ ही मिनटों में उसके पीछे से बड़ी वारदात हो जाएगी। दोपहर करीब 12:15 बजे जब वह अपने क्वार्टर वापस लौटा तो घर का टूटा हुआ ताला देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा बैग गायब था। पीड़ित के अनुसार बैग में 15 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड और अन्य कई महत्वपूर्ण सरकारी व निजी दस्तावेज मौजूद थे।

हैरानी की बात तो यह है कि यह चोरी किसी अनजान व्यक्ति ने नहीं बल्कि मुलाजिम के जानकार ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की। वारदात के बाद जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो सारा सच शीशे की तरह साफ हो गया। फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि अश्वनी कुमार ने अपने दोस्त अनंतवीर सिंह के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!