Edited By Vatika,Updated: 02 Feb, 2026 10:13 AM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा सच्चखंड बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा सच्चखंड बल्लां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी डेरा परिसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह को देखकर प्रसन्न नजर आए। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखना, डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान प्रदान करना और हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करना पंजाब, विशेषकर दोआबा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन फैसलों से न केवल संत गुरु रविदास जी के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है, बल्कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के धार्मिक और विकासात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है।