जालंधर की स्पोर्ट्स मार्कीट में हंगामा, चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2026 06:34 PM

thieves caught in jalandhar s sports market

जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स मार्कीट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक दुकान में चोरी करते हुए दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला क्लिक्स स्पोर्ट्स शॉप से जुड़ा है, जहां काम करने वाले दो युवकों पर चोरी के आरोप लगे...

जालंधर (पंकज, कुंदन) : जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स मार्कीट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक दुकान में चोरी करते हुए दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला क्लिक्स स्पोर्ट्स शॉप से जुड़ा है, जहां काम करने वाले दो युवकों पर चोरी के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक इसी दुकान में काम करते थे और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी का सामान कहां बेचा जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!