Ludhiana में लूट की कोशिश, मनी एक्सचेंजर पर हथियारबंद लुटेरों का हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 12:05 AM

attempted robbery in ludhiana armed robbers attack money exchanger

थाना दरेसी के तहत आने वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब हथियारबंद लुटेरे एक मनी एक्सचेंजर की दुकान में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, 18 नंबर गली स्थित साहिल टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की गई।

लुधियाना: थाना दरेसी के तहत आने वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब हथियारबंद लुटेरे एक मनी एक्सचेंजर की दुकान में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, 18 नंबर गली स्थित साहिल टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की गई।

जानकारी अनुसार घटना लुधियाना के माधोपुरी इलाके की है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। लूट की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और बीच- बचाव करने आए एक पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने लूट के इरादे से दुकान पर गोली चला दी। इस दौरान छीनाझपटी में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने बेसमैंट से उसके सिर पर भी वार किया, जिस कारण उसे काफी चोटें आई हैं। जब दुकानदार ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर  मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!