Ludhiana में हैरानीजनक वारदात, घर में खेल रही 4 साल की बच्ची को बनाया निशाना, Couple गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 03:36 PM

shocking incident in ludhiana

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने घर में मोबाइल के साथ खेल रही बच्ची से मोबाइल फोन छीनकर पति के साथ फरार हुई महिला को  गिरफ्तार किया गया है।

लुधियाना (राज/अनिल):  शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे घरों के भीतर घुसकर वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं कतरा रहे। ताजा मामले में जहां एक महिला लुटेरी ने घर में खेल रही मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाया। उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गई। हालांकि, थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया है।आरोपी पति-पत्नी की पहचान रीतू उर्फ मनु और राजकुमार उर्फ राजू निवासी जस्सीया रोड के  रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज के करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

शिकायतकर्ता कृष्ण लाल ने बताया कि घटना के समय उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला था। घर के अंदर कमरे में उनकी 4 साल की मासूम पोती अपनी मां के 'रेडमी' (Redmi) मोबाइल फोन से खेल रही थी। पास ही सोफे पर बच्ची की दादी लेटी हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला दबे पांव घर के अंदर दाखिल हुई। मासूम बच्ची कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उक्त महिला ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से बाहर की ओर भागी। दादी ने जैसे ही शोर सुना, वह तुरंत उठीं और महिला का पीछा किया। लेकिन घर के बाहर पहले से ही महिला का साथी एक्टिवा स्टार्ट कर  खड़ा था। महिला फुर्ती से एक्टिवा पर सवार हुई और दोनों मोबाइल समेत मौके से फरार हो गए।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात के दौरान छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है, अब रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!