अश्वनी शर्मा हो सकते थे Chandigarh धमाके का टारगेट! हैरानीजनक बात आई सामने

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2026 07:33 PM

ashwani sharma could have been the target of the chandigarh blast

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब कार्यालय के बाहर धमाके की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब कार्यालय के बाहर धमाके की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। कहा जा रहा है कि इस धमाके का टारगेट अश्वनी शर्मा हो सकते थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  RP सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा की है। इस संबंधी जानकारी के देते हुए RP सिंह ने बताया कि,  BJP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पिछले 2 दिनों से इसी कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि, घटना से कुछ समय पहले ही वह एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। 

पहले मिल चुकी थी खतरे की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले पठानकोट के SSP द्वारा अश्वनी शर्मा को विशेष खतरे के मद्देनजर सुबह की सैर बंद करने की सलाह दी गई थी। ऐसे में इस धमाके और उस चेतावनी के बीच किसी संभावित संबंध की जांच जरूरी मानी जा रही है। यह मामला केवल किसी एक नेता या पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों के तालमेल पर भी सवाल खड़े करता है। अब इस धमाके के बाद उस चेतावनी और घटना के बीच संबंध होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से निपटना जरूरी है, ताकि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!