Chandigarh : तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, फिर खंभे से जा टकराई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2026 09:12 PM

road accident in chandigarh

चंडीगढ़ के धनास इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई और उसका अगला...

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के धनास इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई और उसका अगला टायर बाहर निकल गया।

मृतक की पहचान धनास की कच्ची कॉलोनी निवासी भिबाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में कार चालक सूरज कुमार, जो पंजाब के मस्तगढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे श्रीनाथ सेल्स मार्बल मार्केट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि भिबाश कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी मुल्लांपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक भी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खंभे से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!