चंडीगढ़ में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, इमरजेंसी होने पर प्रशासन ने दी विशेष सुविधा

Edited By Kalash,Updated: 19 May, 2026 01:11 PM

chandigarh medical stores will remain closed on 20 may

शहर में केमिस्ट की दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी।

चंडीगढ़ (शीना): शहर में केमिस्ट की दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी आह्वान पर किया जा रहा है। प्रशासन के सेहत विभाग ने 18 मई को इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया था। चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है, इस कारण 20 मई को शहर की ज्यादातर मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने जरूरी और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

सेहत विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, P.G.I., G.M.C.H.-32, G.M.C.H.-16 और दूसरे बड़े अस्पतालों के आस-पास के कुछ खास मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसन्म नए ओ.पी.डी. इमरजेंसी ब्लॉक, ट्रॉमा सेंटर और अलग-अलग अस्पतालों के पास की फार्मेसी में स्थित स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा, सेक्टर 33, सेक्टर 34, सेक्टर 22, मनीमाजरा और दूसरे इलाकों में कुछ मेडिकल स्टोर और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे।

हाईकोर्ट और सिविल अस्पताल के आस-पास की दुकानें भी इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रशासन ने साफ किया कि लिस्ट में शामिल सभी मेडिकल स्टोर 20 मई को खुले रहेंगे और मरीजों को दवाइयां मिलेंगी। लोगों से यह भी अपील की गई कि वे घबराएं नहीं और जरूरत पड़ने पर पास के खुले मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!