Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2026 02:05 PM

8 साल पुराने मानहानि मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए।
पंजाब डेस्क : 8 साल पुराने मानहानि मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। बता दें कि उनके द्वारा पंजाब से बाहर होने के कारण पेशी से छूट की अर्जी दायर की गई थी पर वह आज अदालत पहुंचे। बता दें कि इससे पहले भी 2 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई के दौरान उन्होंने पेशी से छूट मांगी थी और कहा था कि वह अगली तारीख पर कोर्ट में पेश होंगे।
गौरतलब है कि 2017 में मोहाली के रहने वाले अखंड कीर्तनी जत्था के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह तत्कालीन दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर गए थे। इसे लेकर बाद सुखबीर बादल ने बयान दिया था। इसके बाद राजिंदर पाल सिंह ने चंडीगढ़ जिला अदालत में सुखबीर बादल के खिलाफ मानहानि की शिकायत देते हुए कहा था कि इस बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here