यह कैसा प्यार? युवती को Kidnap कर चाकू की नोक पर करवाई शादी, सनसनीखेज मामला

Edited By VANSH Sharma,Updated: 25 Jun, 2026 10:51 PM

21 year old kidnapped on way to work forced into marriage in mohali

पंजाब में 21 वर्षीय युवती के अपहरण और जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मोहाली: पंजाब के मोहाली में 21 वर्षीय युवती के अपहरण और जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती 24 जून की सुबह अपने पीजी से नौकरी पर जाने के लिए निकली थी। तभी एक युवक अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू की नोक पर धमकाकर मनसा देवी मंदिर में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी।

इतना ही नहीं, आरोपी युवती को लेकर मोहाली कोर्ट भी पहुंच गए, जहां विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी भव्य कुमार और उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक उसे जबरन कार में बैठाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान भव्य कुमार के रूप में हुई। परिवार का आरोप है कि वह पहले से ही युवती का पीछा कर उसे परेशान करता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराई। पुलिस ने करीब 6 घंटे बाद युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!