लुटेरों का तांडव: दूध लेकर लौट रहे युवक को घेरकर दातर की नोक पर लूटा

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2026 09:24 AM

ludhiana crime news

: महानगर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम आदमी का सड़कों पर चलना दूभर होता जा रहा है

लुधियाना(राज): महानगर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम आदमी का सड़कों पर चलना दूभर होता जा रहा है। ताजा मामला थाना टिब्बा के अंतर्गत आते गीता नगर इलाके से सामने आया है, जहां काम से लौट रहे युवक को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। हमलावरों ने न केवल युवक को तेजधार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया, बल्कि उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीनकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी मलकीत सिंह, जसप्रीत सिंह है। जबकि इनका तीसरा साथी अनमोल अभी फरार है। 

पुलिस को दिए अपने बयानों में संजीत कुमार ने बताया कि 19 मार्च की शाम जब वह अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था और गली नंबर 2, गीता नगर में एक दुकान से दूध लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी तीन अज्ञात पैदल युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इन लुटेरों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और दातर जैसे तेजधार हथियार की नोक पर उसे जान से मारने की धमकियां दीं। लुटेरों ने उसकी पिटाई की और जबरन उसकी जेब से उसका कीमती मोबाइल और करीब 2000 रुपये की नकदी छीन ली।

वारदात के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर पड़ताल की और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद लुटेरों की पहचान मलकीत सिंह, जसप्रीत सिंह और अनमोल के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड मारी और आरोपी मलकीत सिंह व जसप्रीत सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब इनके तीसरे साथी अनमोल की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!